Polymer kya hai - kise kahte hai - what is Polymer - Bahulak in Hindi
![]() |
Bahulak kise kahte hai? |
परिभाषा:
वैसे कार्बनिक योगिक जो अनेक अणुओं से मिलकर एक बड़े अणु का निर्माण करते हैं उसे हम Polymer अर्थात बहुलक कहते हैं।
विश्लेषण:
पॉलीमर दो शब्दों के संयोग से बना है Poly तथा Mer , वास्तव में यह एक ग्रीक शब्द है। जहां पोली का अर्थ अनेक तथा मर का अर्थ हिस्सा होता है। अर्थात अनेक हिस्सा अथवा टुकड़ों से मिलकर बने किसी बड़े पार्ट को ही बहुलक कहा जाता है।
उदाहरण:
1.रबड़
2.पॉलिथीन
3.प्लास्टिक
4.चमड़ा
5.ऊन
➤Monomer (एकलक) किसे कहते हैं?
बहुलक का निर्माण जिस छोटे-छोटे अणुओं से मिलकर होता है, उस छोटे छोटे अणुओं को ही Monomer अर्थात एकलक कहा जाता है।
उत्पत्ति के आधार पर मुख्यतः बहुलक दो प्रकार के होते हैं-
1. प्राकृतिक बहुलक (Natural Polymer) :-
वैसा बहुलक जो हमें प्रकृति से तथा जीव जंतुओं से प्राप्त होता है उसे हम प्राकृतिक बहुलक कहते हैं।
उदाहरण : रबड़ (पौधे), चमड़ा (जंतु), ऊन (जंतु), स्ट्रॉच (पौधे)
2. संश्लेषित बहुलक (Synthetic Polymer) :-
वैसा बहुलक जो मनुष्य के द्वारा प्रयोगशाला में बनाया जाता है उसे मानव निर्मित बहुलक अर्थात संश्लेषित बहुलक कहते हैं। इसे कृत्रिम बहुलक भी कहा जाता है।
उदाहरण: नायलॉन, पॉलीथिन
संरचना के आधार पर मुख्यतः बहुलक तीन प्रकार के होते हैं-
1. रैखिक बहुलक (Linear Polymer) :-
यह बहुलक लंबी तथा सीधी श्रृंखला में होती है। इनका गलनांक और सिंचाव उच्च होता है।
उदाहरण: पॉलीथिन
2. शाखित श्रृंखला युक्त बहुलक (Branched chain Polymer) :-
वैसा बहुलक जो शाखाओं में बरी हुई होती है। तथा इनका गलनांक और सिंचाव और रैखिक बहुलक से निम्न होता है।
उदाहरण: स्ट्रॉच
3. तिर्यक बंधित बहुलक (Cross-linked Polymer) :-
ऐसा बहुलक जो एक दूसरे से त्रिविमीय जालो के द्वारा जुड़े हुए होते हैं, तिर्यक बाधित बहुलक कहलाते हैं।
उदाहरण: बैकेलाइट
0 Comments
Thanks for comment! Keep reading good posts in Reyomind.com Have a good day !