crystaliy thos - Kristali - crystalline solids - definition - in Hindi
![]() |
crystalline solids in Hindi |
परिभाषा :
क्रिस्टलीय ठोस (Crystalline solids) :-
जैसा कि हम जानते हैं पदार्थ के मुख्यतः तीन संघटक होते हैं। अणु, परमाणु तथा आयन
जब किसी ठोस में अणु, परमाणु अथवा आयन एक निश्चित क्रम में एवं नियमित तरीके से व्यवस्थित होते हैं, तब उस ठोस को क्रिस्टलीय ठोस कहा जाता है।
उदाहरण: हीरा, ग्रेफाइट, बर्फ, सोना, चांदी, प्लटेनियम इत्यादि।
अक्रिस्टलीय ठोस (Non crystalline solids) :-
जब किसी ठोस में उपस्थित अणु, परमाणु तथा आयन किसी निश्चित क्रम में व्यवस्थित नहीं होते हैं अथवा अनियमित रूप से अव्यवस्थित होते हैं। तब ऐसे ठोस को अक्रिस्टलीय ठोस कहते हैं।
उदाहरण: कांच, लकड़ी, प्लास्टिक, रबड़ इत्यादि।
➤ क्रिस्टलीय ठोस को चार वर्गों में विभाजित किया जाता है। जो क्रिस्टलीय ठोस में उपस्थित अवयवों अथवा संघटको के ऊपर निर्भर करता है।
क्रिस्टलीय ठोस के चार प्रकार :-
1.आयनिक क्रिस्टल (Ionic crystals)
2.संहसंयोजी क्रिस्टल (Covalent crystals)
3.धात्विक क्रिस्टल (Molecular crystals)
4.अधात्विक क्रिस्टल (Metallic crystals)
क्रिस्टलीय ठोस तथा अक्रिस्टलीय ठोस में अंतर :-
क्रिस्टलीय ठोस :-
1. इनकी निश्चित और नियमित ज्यामितीय आकृति होती है तथा इनके फलक चिपटे और कोर तीक्ष्ण होते हैं।
2. सामान ज्यामितीय आकृति वाले छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट जाते हैं।
3. इनके द्रव्यनांक सुस्पष्ट होते हैं।
4. इनके भौतिक गुण विभिन्न दिशाओं में भिन्न-भिन्न होते हैं।
5. ये असम दैशिक होते हैं।
उदाहरण: हीरा, ग्रेफाइट, बर्फ, सोना, चांदी, प्लटेनियम इत्यादि।
अक्रिस्टलीय ठोस :-
1. इनकी कोई निश्चित ज्यामितिय आकृति नहीं होती है
2. इनके टूटे-फूटे टुकड़े सामान्यतः चिपटे नहीं होते हैं और ना ही इन टुकड़ों की कोई ज्यामितीय आकृति होती है।
3. इनके द्रव्यनांक स्पष्ट नहीं होते हैं।
4. इन के भौतिक गुण सभी दिशाओं में एक समान होते हैं।
5. ये समदैशिक होते हैं।
उदाहरण: कांच, लकड़ी, प्लास्टिक, रबड़ इत्यादि।
➤⧭ Important Notes :-
- क्रिस्टलीय ठोस तथा अक्रिस्टलीय ठोस में अंतर-
- बहुलक किसे कहते हैं? परिभाषा- What is Polymer in Hindi
- क्रिस्टलीय ठोस तथा अक्रिस्टलीय ठोस क्या है? परिभाषा-
- परासरण किसे कहते हैं- परासरणी दाब (Osmotic pressure)
- वाष्प दाब क्या है? रॉवल का नियम- Rault's Law- Vapor pressure
- अर्धपारगम्य झिल्ली क्या है-Semipermeable Membrane in Hindi
![]() |
Gharshan bal kya hai ? |
0 Comments
Thanks for comment! Keep reading good posts in Reyomind.com Have a good day !