What is pressure? - Dab kya hai- Definition in Hindi
![]() |
Dab kya hai- Pressure |
परिभाषा:
किसी सतह के एकांक क्षेत्रफल पर लगने वाला अभिलंब बल को ही दाब कहते हैं।
विश्लेषण:
जब किसी वस्तु पर बल कार्यरत होता है, तो उस वस्तु पर दबाव उत्पन्न होता है इसे हम दाब अर्थात Pressure कहते हैं।
What is pressure in physics?
एकांक क्षेत्रफल पर कार्यरत बल को दाब कहा जाता है।
दाब के उदाहरण :-
जब हम किसी लकड़ी के तख्ते में एक साथ कई कींलो को दबाते हैं तो कींले तख्ते के भीतर नहीं जाती है। और जब केवल एक कींल को ही तख्ते में दबाते हैं तो कींल लकड़ी के भीतर चली जाती है।
![]() |
Dab kya hai? |
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि एक कींल के संपर्क सतह का क्षेत्रफल कम होने के कारण एकांक क्षेत्रफल पर कार्यरत बल का मान अधिक होता है। अनेक कींलो को मिलाकर संपर्क सतह का क्षेत्रफल अधिक हो जाता है। इस कारण एकांक क्षेत्रफल पर कार्यरत बल का मान कम हो जाता है।
एकांक क्षेत्रफल पर कार्यरत इसी बल को दाब कहते हैं।
अर्थात्
दाब = बल/क्षेत्रफल
दाब का अंतरराष्ट्रीय मात्रक न्यूटन प्रति वर्ग मीटर होता है, जिसे पास्कल कहते हैं।
अतः दाब का S.I मात्रक (N/m²) होता है। इसे P अर्थात Pascal से सूचित किया जाता है।
बल के संपर्कित क्षेत्र का दाब पर प्रभाव:
➧ एक दिए हुए बल के लिए संपर्कित सतह का क्षेत्रफल जितना कम होगा, दाब उतना ही अधिक होगा।
➧ एक दिए हुए बल के लिए संपर्कित सतह का क्षेत्रफल जितना अधिक होगा दाब उतना ही कम होगा।
➧ संपर्कित सतह का क्षेत्रफल नियत होने पर बल के बढ़ने से दाब बढ़ता है तथा बल के घटने से दाब घटता है।
अतः दाब आरोपित बल तथा बल के कार्य करने के क्षेत्रफल पर निर्भर करता है।
दैनिक जीवन में दाब का अवलोकन:
जब एक व्यक्ति गद्दे पर खड़ा रहता है, तो गद्दा अधिक दब जाता है। परंतु व्यक्ति के गद्दे पर लेट जाने पर गद्दा कम दबता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि व्यक्ति के लेट जाने से उसके शरीर का गद्दे से संपर्क का छेत्रफल बढ़ जाता है जिसके फलस्वरूप दाब कम हो जाता है।
धारहीन चाकू की अपेक्षा धारदार चाकू फल अथवा सब्जी को आसानी से काटता है। जबकि चाकू पर व्यक्ति द्वारा आरोपित बल समान होता है।
तरल पदार्थ पर दाब का प्रभाव:
तरल पदार्थ का अर्थ है द्रव और गैस दोनों। दाब की दृष्टि से दोनों की विशेषताएं एक होती है।
द्रव के द्वारा आरोपित दबाव
पानी, तेल, अल्कोहल, पेट्रोल इत्यादि द्रव है।
- 1.सभी द्रव बर्तन के आधार एवं दीवारों पर दबाव डालती है।
- 2.द्रव का दबाव गहराई के बढ़ने से बढ़ता है वगैरह ई के घटने से घटता है।
- 3.द्रव द्वारा समान गहराई पर सभी दिशाओं में समान दबाव लगाया जाता है।
- 4.द्रव का दबाव बर्तन के आकार एवं आकृति पर निर्भर नहीं करता है।
0 Comments
Thanks for comment! Keep reading good posts in Reyomind.com Have a good day !